सऊदी अरब के मदीना में बड़ा सड़क हादसा, बस में लगी आग


सऊदी अरब: सऊदी अरब में एक भीषण बस दुर्घटना हुई है जिसमें 40 से अधिकर भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. भारत से उमरा करने गए लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गयी और बस में आग लग गया. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी और सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कथित तौर पर बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे.कई यात्री कथित तौर पर उस समय सो रहे थे, जिससे टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे बचने का उन्हें कोई मौका नहीं मिला. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में कम से कम 11 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं, हालांकि अधिकारी अभी भी संख्या की पुष्टि कर रहे हैं.हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब बस में आग लगी तो उसमें 42 हज यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि वह रियाद में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख (डीसीएम) अबू मैथेन जॉर्ज के संपर्क में हैं, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे दुर्घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से शवों को भारत वापस लाने और घायलों को उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का अनुरोध किया है.तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को तुरंत पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) और सऊदी दूतावास के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के प्रयास कर रही है.
पीड़ितों के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तेलंगाना सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है और ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:




