दुर्गापूजा से पहले मिलेगी बड़ी राहत, मानगो फ्लाईओवर का पहला चरण अक्टूबर में खुलेगा

Advertisements

जमशेदपुर :मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे 252 करोड़ रुपये के पुल सह फ्लाईओवर का पहला चरण दुर्गापूजा से पहले अक्टूबर में यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। इस चरण में गांधी घाट की तरफ से वाहन फ्लाईओवर पर चढ़कर डिमना रोड की ओर उतर सकेंगे। शुरुआत में यह मार्ग मुख्य रूप से एकतरफा यातायात के लिए इस्तेमाल होगा। न्यू पुरुलिया रोड और डिमना रोड की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़कर शहर की तरफ आने वाले वाहनों को पूरे प्रोजेक्ट के पूरा होने तक इंतजार करना होगा। परियोजना 57 पिलरों पर आधारित है और स्वर्णरेखा नदी पर सभी पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है। डिमना रोड की ओर फोरलेन और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ टू-लेन फ्लाईओवर प्रस्तावित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फ्लाईओवर की समयसीमा भारी बारिश, बाढ़, वन विभाग की जमीन के अनापत्ति प्रमाण पत्र और टाटा स्टील के हाईटेंशन बिजली टावर को स्थानांतरित करने में देरी के कारण आगे बढ़ी है। मानगो की ओर वन विभाग की जमीन का हस्तांतरण नहीं होने से न्यू पुरुलिया रोड वाला हिस्सा प्रभावित है। वहीं हाथी-घोड़ा मंदिर के सामने वर्कर्स फ्लैट के पास टाटा स्टील के हाईटेंशन टावर और ओवरहेड तार हटाने का काम भी लंबित है। निर्माण एजेंसी के अनुसार, बाधारहित हिस्सों में दिन-रात काम जारी है। पहले चरण के शुरू होने से मानगो चौराहे और डिमना रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

About The Author

You may have missed