R.I.T. थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर 23 जून 2026 को R.I.T. थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बंतानगर निवासी विशाल कालिंदी, रायडीह बस्ती निवासी सिन्टु कुमार, रायडीह बस्ती अंबेडकर नगर निवासी रितिक कुमार, रोड नंबर 13-14 निवासी नितेश कुमार तथा इच्छापुर उपर टोला निवासी सोहन साहु शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ R.I.T. थाना में दर्ज विभिन्न कांडों के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 457, 380, 411, 341, 323, 34 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) से संबंधित मामले लंबित थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author

See also  साधु के भेष में चल रहा था गांजा कारोबार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

You may have missed