महुआडांड़ में करोड़ों की योजना में बड़ा खेल, बालिका आवासीय विद्यालय में घटिया ईंट से हो रहा निर्माण, मजदूरों ने भी मानी बात…जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया और प्रमुख कंचन कुजूर ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जांच की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़, लातेहार:  महुआडांड़ में बन रहे करोड़ों की लागत वाले झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भवन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। शिलान्यास के कुछ दिनों बाद ही निर्माण कार्य में घटिया ईंट के इस्तेमाल का मामला उजागर हुआ है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने खुद स्वीकार किया कि निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंट लगाई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जनप्रतिनिधियों ने पकड़ी गड़बड़ी

शिकायत मिलने पर जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया और प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर ने निर्माण स्थल का औचक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नींव में लगी ईंटों को हाथ से तोड़कर देखा गया तो कई ईंटें चूरा बनकर बिखर गईं।

“बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” : एस्टेला नागेसिया

जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा करोड़ों की योजना में इस तरह का उलटफेर शर्मनाक है। घटिया ईंट से बनने वाला भवन कितने दिन टिकेगा यह सीधे-सीधे बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ है। इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।

प्रमुख ने कहा

सरकारी पैसे की लूट नहीं होने देंगे। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाए।उन्होंने डीसी लातेहार से जांच टीम गठित कर सैंपल की लैब टेस्टिंग कराने की मांग की।

मजदूरों ने खोली पोल

नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने बताया अच्छी ईंट के नाम पर थर्ड क्वालिटी की ईंट मंगवा रहा है।

कार्यकारी एजेंसी पर उठे सवाल

गौरतलब है कि इस भवन का निर्माण झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची करा रही है

About The Author

You may have missed