कड़ाके की ठंड को लेकर बड़ा फैसला, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 5-6 जनवरी को स्कूल बंद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी शीतलहर की चेतावनी के मद्देनज़र पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई 5 और 6 जनवरी 2026 को स्थगित कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार इन दोनों दिनों में विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा।

हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान पहले से निर्धारित बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, वहां विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षाओं का संचालन कर सकेगा।

वहीं 6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस दिन वे अपनी उपस्थिति eVV पोर्टल पर दर्ज करेंगे और विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

दोनों जिलों के शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के इस मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।


See also  जर्जर लाइब्रेरी भवन से छात्रों की बढ़ी परेशानी… मरम्मत नहीं होने पर उठी जीर्णोद्धार की मांग

Thanks for your Feedback!