बड़े पर्दे पर छाने को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा,

0
Advertisements

Mumbai: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं जिस प्रयागराज के महाकुंभ मेले से मोनालिसा वायरल हुई थीं. वहीं 10 फरवरी, मंगलवार को यानी आज उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. प्रयागराज माघ मेले में आज ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है. ट्रेलर रिलीज इवेंट में मोनालिसा के अलावा फिल्म से जुड़े सभी अहम लोग मौजूद रहेंगे. सुबह 11:00 बजे सेक्टर 1 संगम नोज से 500 मीटर पहले मीडिया वॉच टावर के पास फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.इस फिल्म की यात्रा शुरू हुई थी. इसलिए प्रयागराज में ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की फिल्म से जुड़े सदस्यों की इच्छा है. इसी को देखते हुए माघ मेला की पावन धरती पर पहला ट्रेलर रिलीज करने का फैसला लिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इससे पहले सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर लिखा था, ” मित्रों प्रणाम नमस्कार…बहुत जल्दी टीम ‘द डायरी ऑफ मणिपुर” की टीम प्रयागराज पहुंच रही है, प्रयोजन है फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ का, यहीं से पिछले साल वायरल गर्ल मोनालिसा का उदय हुआ था जिसको मैने अभिनेत्री बनाने का संकल्प लिया था जो मैने पूरा किया, जहां से शुरुआत हुई थी वहीं पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना एक सुखद पड़ाव होगा.”

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed