भागवत कथा सुनने से मिलती है मन को शांति – हृदयानंद शास्त्री

0
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज / रोहतास (संवाददाता ):-भागवत कथा सुनने एवं सुनाने से मनुष्य की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बिक्रमगंज में चल रही श्रीमद भागवत कथा मे कथावाचक हृदयानंद शास्त्री ने कहा कि मनुष्य मोह माया के जाल में फंसकर परमात्मा को ही भूलने की बड़ी भूल कर रहा है। परमात्मा की भक्ति मनुष्य को बुरे कर्म करने से रोकती है। जो मनुष्य भागवत कथा सुनते और सुनाते है वे जीवन में सदा ही सुख का आनंद लेते है। कथा सुनने से मनुष्य को कई सांसारिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। कथा सुनने वाला मनुष्य बुरे कर्मों का त्याग कर देता है तथा जीवन में उत्तम कर्म कर सबका चहेता बन जाता है।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित होकर अमृत रूपी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed