उलीडीह में शराब पार्टी बनी खूनखराबे की वजह: दोस्त पर चाकू चलाने वाला युवक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राजा सिंह (32) के रूप में हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने शुक्रवार को जानकारी दी।

बताया गया कि शंकोसाई रोड नंबर-5 के टावर मैदान में राजा सिंह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त राजू सिंह और राजू बर्नजी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर राजा सिंह ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल युवक के भाई ने उलीडीह थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खरखई नदी के लक्ष्मण नगर स्थित छोटा घाट के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ दिन पहले ही 3 मार्च को जेल से बाहर आया था, लेकिन दोबारा आपराधिक घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed