लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की प्रेसिडेंट लायन डॉ मंजु रानी सिंह ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ मनाया मकर संक्रान्ति

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की प्रेसिडेंट लायन डॉ मंजु रानी सिंह ने कल मकर संक्रान्ति के अवसर पर धातकीडीह हरिजन बस्ती में वहां की बुजुर्ग महिलाओं के बीच 30 कंबल और 50 लोगों के बीच चावल , चुरा , गुड़, मूढ़ी और तिल के लड्डू बांटे।प्रेसीडेंट लायन डॉ मंजु रानी सिंह ने फिर डिमना में स्थित फुरिदा सिनियर सिटिजन होम में तीन महीने का राशन प्रदान किया, जिसमें चावल, आटा, चुरा, चना दाल, मूंग दाल, बेसन, सूजी, नमक, हल्दी, गुड़, सरसों तेल, छोटे पैराशूट तेल और शैंपू के पाउच शामिल हैं। वहां मकर संक्रांति के लिए मूढ़ी और तिल के लड्डू के साथ मूढ़ी के छोटे छोटे पैकेट्स भी दिए।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने इस ओल्ड एज होम को अडॉप्ट किया है इसीलिए 3 महीने पर हम यहां राशन प्रदान करते हैं।हम अपनी ट्रेसरर लायन एग्नेस बॉयल, लायन आभा रूंगटा और लायन रीता मिश्रा का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस नेक कार्य में हमारा सहयोग किया।हम प्रो लायन डॉ बी के सिंह का भी आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने धातकीडीह हरिजन बस्ती में उपस्थित होकर हमारा हौसला बढ़ाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  कचरे में भड़की आग से बड़ा हादसा, 6 बाइक-स्कूटी जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed