लियोनल मेसी के मुंबई में होंगे कार्यक्रम, जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल


मुंबई : दुनिया के स्टार फुटबॉलर तीन दिनों के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंचे हुए हैं। पहले दिन जहां वह कोलकाता और हैदराबाद गए थे। वहीं अब दूसरे दिन उनके देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कार्यक्रम तय हैं। जहां वह कई प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे। इस दौरान वह एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लेंगे।लियोनल मेसी भारत दौरे के दूसरे दिन 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में भाग लेंगे। फिर शाम को शाम 4:00 बजे वह कई मशहूर हस्तियों के साथ एक फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। यह एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच होगा। इसके बाद शाम 5:00 मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उनका एक कार्यक्रम तय है। फिर चैरिटी शो भी होगा। ऐसे में मेसी का मुंबई दौरा पूरी तरह से एक्शन पैक रहने वाला है।




