झामुमो नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में साकची संपर्क कार्यालय में लड्डू वितरण

Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से स्थानीय युवकों को निजी संस्थानों में 75% नौकरी और रोजगार देने की घोषणा पर बेरोजगारों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इस खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लाल के नेतृत्व में साकची झामुमो संपर्क कार्यालय परिसर में लड्डू वितरण किया गया। मौके कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव शेख बदरुद्दीन, जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, नगर सचिव गोपाल महतो, जिला उपाध्यक्ष सागेंन पूर्ति, अरुण कुमार सिंह, के साथ साथ झामुमो नेता राज लकड़ा, कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, बिनु दे, कालू गोराई, लड्डू सिंह, अजय रजक, इंद्रपाल सिंह भाटिया, अयूब खान, रजनी सिंह रूपा सिंह, पिंटू लाल, सुभाष मित्तल, शंभू दास, रासबिहारी हंस, परनव महतो, हरदेव सिंह मानगो, परमेश्वर दास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारणी केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने कहां की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ने सबसे बड़ी घोषणा की है जिसमें स्थानीय झारखंडयों को प्राइवेट कंपनियों में 75% रोजगार और नौकरी देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ कोल्हान प्रमंडल के बेरोजगारों को मिलेगा क्योंकि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हजार से भी अधिक प्राइवेट कंपनियां है। इसके साथ ही झारखंड में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है जिसमें रोजगार मिलने से काफी संख्या में झारखंड से बेरोजगारी खत्म होगी। अब समय आ गया है गुरुजी शिबू सोरेन का सपना साकार होने जा रहा है। प्रमोद लाल ने कहा कि विरोधी पार्टियों को हेमंत सोरेन के इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए और समर्थन करना चाहिए। झारखंड सरकार में शामिल तमाम मंत्रियों और विधायकों को शुभकामना और बधाई दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed