मानवहित और जनकल्याण के लिए कुणाल सारंगी आए सामने , दो लाख एक हजार का बिल कराया माफ …

Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के भुईयाडिह निवासी भागवत राम-जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं  है विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे। इलाज़ के दौरान उनका कुल बिल 3,47,000/- रुपये हो गया था। परिजनों ने दूसरे से उधार लेकर किसी तरह कुल 1,46,000/- रु ही जमा किए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थें। जिसके कारण परिजन उन्हें पांच दिनों से अस्पताल से घर नहीं ले जा पा रहे थे। परिजनों ने सहयोग के लिए भाजपा नेता रविशंकर तिवारी के माध्यम से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 2,01,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। जिसके लिए परिजनों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रिम्स में निःशुल्क जांच और ऑपरेशन शिविर

You may have missed