पंडित जग नारायण दुबे उच्चतर विद्यालय कोआथ में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य शुरू , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश ने किया उद्घाटन

Advertisements

दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- नगर पंचायत कोआथ में स्थित जग नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोआथ के परिसर में कोरोना वायरस के तीसरी लहर से बचाव को लेकर 15 वर्ष से 18 वर्ष के युवक एवं युवतियों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश,बीएचएम राजीव कुमार, विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।उसके के बाद विद्यालय की छात्रा जूही, सोनिया, चंदशिला, नाजिया,सिम्मी, छवि,चांदनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उद्घाटन के उपरांत वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं , अभिभावकों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं से अपील करते हुए डॉ सौरभ प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस के तीसरी लहर से बचाव को लेकर आप सभी सतर्कता बरतें। भीड़ भाड़ जगहों पर जाने से बचे।हमेशा मास्क का प्रयोग करें। साथ ही साथ वैक्सीनेशन के दौरान छात्र – छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सब निःसंकोच होकर कोविड-19 का वैक्सीन लें । इस महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन ही रामबाण हैं । वैक्सीनेशन के दौरान छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ वैक्सीनेशन लिया
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष रंजन ने किया।मौके पर केयर इंडिया के अमित कुमार, राज कुमार, डॉ प्रयाग सिंह,फार्मासिस्ट रघुनाथ सिंह,लिपिक दीपक कुमार, राजू नयन दूबे, शिक्षक सतीश पाण्डेय,संजय कुमार, अनीश शर्मा, राजेश रंजन चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा,शिक्षिका गीता कुमारी, वरुणा कुमारी, डॉ आनंद कुमार, मो मकसूद आलम,गणेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed