9 अप्रैल को होगा कोल्हान प्रमंडल राजद कार्यकर्ता सम्मेलन: पुरेन्द्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कोल्हान से राजद के नए पदाधिकारियों के मनोनयन की जानकारी दी. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा चूंकि कोल्हान में पूर्व में राजद मजबूत रहा है और यहां से गोवर्धन नायक और मंगल सिंह लामाय सरीखे बड़े नेता मंत्री रह चुके हैं. इसी के मद्देनजर हमने प्रदेश संगठन से कोल्हान के 10 अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने की मांग की थी. जिसके तहत ही आज 3 लोगों को मनोनयन किया गया है. वीरेंद्र यादव को प्रदेश का नया महासचिव मनोनीत किया गया है. ये कभी पद पर नहीं रहे लेकिन संगठन के लिए सदैव सक्रिय रहे हैं. इसके अलावा देव प्रकाश को पुनः प्रदेश सचिव और राजेश कुमार यादव को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है. इनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय यादव और राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के द्वारा किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कोल्हान से कुछ और सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कमेटी में शामिल किया जाएगा साथ ही पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगीl इसके अलावा कई जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का भी मनोनयन किया जाएगा.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी.

See also  चांडिल जलाशय में गाद पर नया शोध, झारखंड के जल प्रबंधन को मिलेगी बड़ी मदद

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में राजद का कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट तेजस्वी प्रसाद यादव को भी आमंत्रित कर बुलाया जाएगा.

प्रेस वार्ता के उपरांत राजद के नव मनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला, बुके देकर अभिनंदन किया.

प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह और अर्जुन यादव, एसएन यादव, वीरेंद्र यादव, पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजेश यादव, देव प्रकाश, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, सिमरन मेहरा, सत्य प्रकाश, राजेश्वर पंडित, आरके अनिल, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, बिंदेश्वरी सिंह आदि मौजूद रहे.

About The Author

Thanks for your Feedback!