झारखंड के विधायकों व सासदो पर अपराधिक मामले जाने इनके नाम ।

Advertisements
Advertisements

सर्वोच्च न्यायालय का ताजा निर्देश उन नेताओं के लिए मुसीबत बन रहा है, जो आपराधिक मामलों में फंसे हैं। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि विधायकों और सांसदों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमा संबंधित हाई कोर्ट की मंजूरी के बिना वापस नहीं होगा। झारखंड के 44 विधायक और चार सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब इनके विरुद्ध दर्ज केस की वापसी में पेंच फंस गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिन चार सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा शामिल हैं।वहीं, आपराधिक मामलों वाले 44 विधायकों में पांच विधायक ऐसे हैं, जिनपर महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार से संबंधित आरोप हैं। इनमें दो विधायक पर तो दुष्कर्म का भी आरोप है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 1216 उम्मीदवार मैदान में थे।

इनमें 335 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को घोषित किया था। इनमें 222 उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामला घोषित करने वाले थे। चुनाव परिणाम के बाद राज्य में 81 विधायकों का चयन हुआ। इन 81 विधायकों में 44 विधायक ऐसे थे, जिन्होंने शपथ पत्र में खुद पर आपराधिक मामले घोषित किया था। इन 44 विधायकों में 34 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, अपहरण व महिलाओं पर अत्याचार शामिल हैं। इनमें दो दोष सिद्ध, दो हत्या आरोपित, सात हत्या के प्रयास के आरोपित व पांच महिलाओं से अत्याचार के आरोपित हैं। महिलाओं पर अत्याचार के आरोपित पांच विधायकों में दो दुष्कर्म के आरोपित हैं। वर्ष 2014 में 55 विधायक आपराधिक मामलों वाले थे।विधायक ढुलू महतो व मंत्री जगन्नाथ महतो की केस वापसी का प्रयास रहा है चर्चा में

हाल ही में मंत्री जगन्नाथ महतो व विधायक ढुलू महतो पर दर्ज केस की वापसी का प्रयास चर्चा में रहा है। इसे लेकर गृह विभाग के स्तर पर पिछले कई महीनों से कानूनी प्रक्रिया चल रहा है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब केस समाप्ति की प्रक्रिया लंबी हो जाएगी।

किस दल के कितने विधायकों पर आपराधिक व गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

 

पार्टी कुल विधायक अपराधिक गंभीर आपराधिक

 

भाजपा 25 12 09

झाविमो 03 03 03

जेएमएम 30 17 12

आजसू 2 1 0

कांग्रेस 16 8 8

एनसीपी 1 1 1

सीपीआइएमएल 1 1 1

राजद 1 1 1

 

14 सांसदों में चार हैं आपराधिक मामलों के आरोपित

राज्य के 14 सांसदों में चार सांसद ऐसे हैं, जो आपराधिक मामलों के आरोपित हैं। इनमें दो गंभीर अपराध के आरोपित हैं। 14 सांसदों में 11 सांसद भाजपा के हैं। इन भाजपा के 11 सांसदों में दो सांसद जमशेदपुर के विद्युत वरण महतो व गोड्डा के निशिकांत दुबे गंभीर अपराध के आरोपित हैं। जबकि, दो अन्य सांसदों में आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पश्चिमी सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा पर आपराधिक मामला दर्ज है।

Advertisements

You may have missed