जाने अंबानी परिवार की बहुओं की उम्र..पतियों से भी हैं बड़ी..इस लिस्ट में Radhika Merchant भी हैं शामिल…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- अंबानी परिवार को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। मौजूदा समय में उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट का नाम दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि अंबानी फैमिली की कुछ बहुएं ऐसे भी हैं जो अपने पतियों से उम्र में बड़ी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम इस समय छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर राधिका और अनंत फिलहाल लाइमलाइट में हैं।

इस बीच हम आपके लिए अंबानी परिवार से जुड़ा कुछ ऐसा तथ्य लेकर आए हैं, जिसे जानकार यकीनन तौर पर आपको हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि यहां किस मसले पर बात हो रही है।

अंबानी परिवार की बहुएं पतियों से उम्र में हैं बड़ी

राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फैमिली की कुछ बहुएं ऐसी हैं, जो अपने-अपने हसबैंड से उम्र में बड़ी हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन-कौन वो बहुएं हैं, जो पतियों से उम्रदराज हैं।

टीना अंबानी 

अपने समय की फेमस एक्ट्रेस रहीं टीनी अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी हैं। नीता का जन्म 11 फरवरी 1957 को हुआ और अनिल की डेट ऑफ बर्थ 4 जून 1959 है। उसके आधार पर टीना अनिल से करीब दो साल उम्र में बड़ी हैं।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

श्लोका मेहता 

अनंत अंबानी की भाभी यानी श्लोका मेहता ने आकाश अंबानी के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी। श्लोका भी आकाश से उम्र में बड़ी हैं। दरअसल श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 में हुआ था और इस हिसाब से उनकी आयु 33 साल है। जबकि उनके पति और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की जन्म 23 अक्टूबर 1991 में हुआ और वह अपनी वाइफ से एक साल छोटे हैं।

राधिका मर्चेंट 

इस लिस्ट में नया नाम अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का शामिल हो रहा है। राधिका की डेट ऑफ बर्थ 18 दिसबंर 1994 है और उनके मंगेतर अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ है। इसके आधार पर राधिका अनंत से करीब 5 महीने बड़ी हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed