केएल राहुल और अथिया शेट्टी बढ़े विराट-अनुष्का के रास्ते पर, साथ में पहली बार किया यह काम

Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया की पोस्टों में इनकी नज़दीकियां और एक-दूसरे के लिए स्नेह और झुकाव साफ़ पता चलता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इन दोनों की रिलेशनशिप अब ब्रांड एंडोर्समेंट तक पहुंच गयी है। आई वियर के एक मशहूर फ्रेंच ब्रांड ने अथिया और राहुल को बतौर ब्रांड एम्बेस्डर साइन किया है, जिसका डिजिटल कैम्पेन बुधवार से शुरू हो चुका है।

अथिया शेट्टी ने इसी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की हैं। भारत में उत्पादों की बिक्री का एक हिस्सा कम्पनी एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट को डोनेट करेगी। बता दें, अथिया और राहुल सोशल मीडिया में एक-दूसरे की पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट करते रहते हैं। बता दें, अथिया और राहुल के इस ब्रैंड एंडोर्समेंट के बाद फैंस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की याद ज़रूर आयी होगी। डेटिंग के दौरान विराट और अनुष्का ने कुछ उत्पादों के प्रमोशन से जुड़े थे। दोनों ने 2017 में शादी की थी। इसी साल विराट-अनुष्का एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

Advertisements
See also  नेपाल में Gen‑Z आंदोलन के बाद पहला चुनाव शुरू, 1.89 करोड़ मतदाता बलेंद्र शाह और ओली जैसे नेताओं के बीच निर्णायक मुकाबले के लिए वोटिंग में जुटे

You may have missed