खरसावां : पुलिस ने चांडिल से सरिया लदे ट्रक की चोरी के घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे…

0
Advertisements

खरसावां : पुलिस ने चांडिल से सरिया लदे ट्रक की चोरी कर खरसावां में बेचने का प्लान बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर-2 रोड़ नंबर 4 निवासी सुनील कुमार दुबे और गम्हरिया रोड नंबर 6 निवासी नीरज चौबे शामिल है. पुलिस ने सरिया समेत ट्रक को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

बता दे खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया कि 28 जुलाई की रात ट्रक संख्या NLO1G 7119 के बीके स्टील गम्हरिया से सरिया लेकर पटना की ओर जा रही थी. चालक ने ट्रक के ब्रेक डायफ्रम से हवा लीक होने के कारण एनएच 33 पर चांडिल स्थित लाल फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक को खड़ा कर दिया था. देर रात आरोपियों ने नकली चाबी की मदद से ट्रक को चुराया और खरसावां में बेचने के लिए लाया.

 

 

इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई थी. हालांकि पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया था पर चोरों का पता नहीं चल पाया. अंत में टेक्नीकल सेल की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला गया.

About The Author

See also  खरसावां में सब्जियों के दाम 50 रुपये किलो के पार, बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Thanks for your Feedback!

You may have missed