काठमांडू के सेरपा ने 29 वीं बार माउंट एवरेस्ट किया फतेह, तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड..

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- काठमांडू नेपाल के 10 पेशेवर पर्वतारोहियों ने शुक्रवार रात को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता हासिल की। यह इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाला पहला अभियान दल है। इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रैक’ के कर्मी थानी गुरगैन ने कहा कि डेंडी शेरपा के नेतृत्व में पर्वतारोहियों की टीम शुक्रवार रात सवा आठ बजे 8,848.86 मीटर ऊंची शिखर पर पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बना दिया रिकॉर्ड 

सबसे खास बात यह है कि इस समिट में नेपाली शेरपा ने वो कारनामा कर दिखाया है जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं किया है। पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की है। शेरपा ने इस बार एवरेस्ट की चढ़ाई के अपने ही 28वीं बार चढ़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। कामी रीता शेरपा की उम्र 54 साल है और वो साल 1994 से पहाड़ों की चढ़ाई कर रहे हैं।

शेरपा ने कही थी यह बात 

शेरपा कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने से पहले पहले कहा था, ”उनका कोई अन्य उद्देश्य नहीं है, केवल पर्वतारोहण का पेशा जारी रखा है, रिकॉर्ड के लिए नहीं चढ़ा।” उन्होंने यह भी कहा था कि इस साल वो 29वीं बार समिट करने के लिए निकले है, किसी निश्चित संख्या में चढ़ने की कोई योजना नहीं है। इन लोगों ने भी की चढ़ाई

एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले अन्य पर्वतीय गाइडों में तेनजिंग ग्यालजेन शेरपा, पेम्बा ताशी शेरपा, लकपा शेरपा, दावा रिनजी शेरपा, दावा शेरपा , पाम सोरजी शेरपा, सुक बहादुर तमांग, नामग्याल दोरजे तमांग और लकपा रिनजी शेरपा शामिल हैं। कुल मिलाकर 41 पर्वतारोहण अभियानों से संबद्ध 414 पर्वतारोहियों को इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति मिली है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed