कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन को 8.9 IMDb मिली रेटिंग, इसे प्रशंसक का प्यार और सराहना कहते हैं…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार रही. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तेजी आई है। कार्तिक और कबीर खान की इस फिल्म को अच्छे ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा अब इसकी IMDb रेटिंग भी सामने आ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बॉक्स ऑफिस के अलावा चंदू चैंपियन का जादू IMDb पर भी देखने को मिल रहा है. कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म इस तिमाही में सबसे ज्यादा रेटिंग (8.9) पाने वाली फिल्म बन गई है। एक तरफ फिल्म को मिल रही रेटिंग और दूसरी तरफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा ये फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती नजर आएगी. दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आती है. फिल्म ने ना सिर्फ IMDb पर अपनी छाप छोड़ी है बल्कि इसका जादू BookMyShow पर भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक की इस फिल्म को बुकमायशो पर 9.2 की रेटिंग मिली है। समय के साथ फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और रफ्तार मजबूत कर रही है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने शनिवार (दूसरे दिन) बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही अब सभी की निगाहें इसके रविवार (तीसरे दिन) के कलेक्शन पर है। देखना होगा कि ये फिल्म संडे टेस्ट में पास होती है या नहीं.

कार्तिक और कबीर की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कार्तिक मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की. अब दूसरे दिन 7.70 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म की दो दिनों में कुल कमाई 13.10 करोड़ रुपये हो गई है. आपको बता दें कि यह फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed