कपाली पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा, भेजा जेल

0
Advertisements

Saraikela: कपाली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा और उसे पूछताछ कर जेल भेज दिया है. बता दें कि पर्व-त्योहार के मद्देनज़र सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुगसलाई के मिल्लतनगर मो. अरमान (25) के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 81 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 12.26 ग्राम कागज सहित), ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त नकद 3800, होंडा स्कूटी संख्या JH05DW 1909 और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में अवैध रकम को लेकर रिश्तेदार ने करवाई थी फायरिंग: दो गिरफ्तार, सरगना सहित अन्य की तलाश तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed