कांडी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रयागराज के रहने वाले हैं तीनों

गढ़वा : जिले के कांडी थाना की पुलिस ने कांड संख्या 118/26 के मामले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हैदर (60), फरजान (55) और सोनिया जाट (30) के रूप में हुई है। तीनों प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 27 अक्टूबर 2026 को कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।


