जेल पहुंचे कमाल आर खान, पुलिस ने काले कपड़े से ढका चेहरा,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : खुद को नंबर वन फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान यानी KRK एक बार फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. इस बार मामला उनके किसी तीखे ट्वीट या विवादित फिल्म रिव्यू का नहीं, बल्कि खतरनाक फायरिंग से जुड़ा है. शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने ओशिवारा फायरिंग केस के सिलसिले में केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. मुंबई के अंधेरी के ओशिवारा में मौजूद नालंदा सोसाइटी में अचानक 18 जनवरी को फायरिंग हुई. रिहायशी इमारत की दूसरी और चौथी मंजिल से दो गोलियां मिली थीं. जिन फ्लैट्स पर गोलियां लगीं, उनमें से एक घर लेखक-निर्देशक का है और दूसरा एक मॉडल का. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. शुरुआत में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से कुछ साफ नहीं हो पा रहा था. हालांकि, फॉरेंसिक रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ दिया. जांच में पता चला कि गोलियां पास ही मौजूद एक बंगले से चली थीं, जो कमाल आर खान का बताया जा रहा है. इसी आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच और ओशिवारा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.पुलिस पूछताछ में केआरके ने फायरिंग की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उन्होंने इसे एक दुर्घटना करार दिया. केआरके का दावा है कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे. उन्होंने जो फायर किया, उससे उन्हें लगा कि गोलियां पास के खाली मैंग्रोव इलाके में गिरेंगी. केआरके के मुताबिक, तेज हवा की वजह से गोलियों की दिशा बदल गई और वे रिहायशी इमारत से जा टकराईं. पुलिस अब इस दावे की सच्चाई परख रही है कि क्या यह वाकई लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और मकसद था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed