जुगसलाई में SIR को लेकर सियासी उबाल, हाजी हिदायतुल्लाह खान का ऐलान—“मेरे रहते एक भी वोट नहीं कटेगा”

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान के जुगसलाई स्थित आवास पर जुगसलाई के गद्दी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मुलाकात कर SIR को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह के हालिया बयान पर गहरी चिंता जताई। इस दौरान हाजी हिदायतुल्लाह खान ने दो टूक कहा कि जुगसलाई के किसी भी मतदाता का नाम उनके रहते वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा और किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्री खान ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में “बांग्लादेशी घुसपैठिया” जैसे भड़काऊ और फर्जी नारों को जनता पहले ही नकार चुकी है। अब जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में भाजपा के प्रभारी डर और भ्रम का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन जुगसलाई की जनता इन गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र की ताकत से जवाब देगी।

गद्दी समाज के नेता गौहर गद्दी ने कहा कि भाजपा नेता सह जुगसलाई भाजपा चुनाव प्रभारी अभय सिंह द्वारा मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटने की धमकी से समाज के लोग मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम और उत्तराखंड की तर्ज पर झारखण्ड में भी सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद गंभीर और लोकतंत्र के लिए खतरनाक विषय है।

गद्दी समाज के शकील सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों ने जुगसलाई नगर निकाय चुनाव को लेकर स्पष्ट रूप से तय कर लिया है—“हम बटेंगे तो कटेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ से जुड़े लोग वोटों को बांटने के लिए कुछ चेहरों को खड़ा कर रहे हैं, जिन्हें भाजपा की बी-टीम के रूप में जनता भली-भांति पहचानती है।

See also  नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल

वहीं अफजल गद्दी ने कहा कि जुगसलाई में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा के लिए सेहरी करने के तुरंत बाद पहले मतदान करेंगी, उसके बाद ही अन्य काम करेंगी। उन्होंने कहा कि घर के पुरुष भी महिलाओं के मतदान के बाद ही वोट डालने जाएंगे, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

इधर जुगसलाई नगर परिषद की प्रत्याशी नौशीन खान ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुगसलाई की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्रीमती खान ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को झारखण्ड का नंबर-वन क्षेत्र बनाया जाएगा, जहां बच्चों के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए पार्क, छात्रों के लिए ‘पल्स टू स्कूल’ जैसी योजनाएं, महिलाओं के स्वरोजगार हेतु तकनीकी शिक्षा और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर लागू की जाएगी।

इस मौके पर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षद सालेहा अमीरा, फिरदौस परवीन, अमरीन परवीन, राशिद इक़बाल अंसारी, अब्बास अंसारी, मोहम्मद सुबेद, नसीम खान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद समद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed