30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान, 29 सितंबर को निकलेगा मशाल जुलूस

Advertisements

रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन्हें पूरा कराने तथा सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से बंद का निर्णय लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुष्कर महतो के अनुसार, बंद के दौरान चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है। अस्पताल और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कामकाज को बंद के दायरे में नहीं रखा जाएगा।

बंद की पूर्व संध्या पर 29 सितंबर को शाम पांच बजे शहीद चौक से मशाल जुलूस शुरू होगा। मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक इसमें शामिल होंगे। जुलूस शहीद चौक से आगे बढ़ते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा।

About The Author

See also  रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर ट्रेन रोकने वालों की तलाश तेज, आरपीएफ ने शुरू किया अभियान

You may have missed