झारखंड पार्टी (एनोस एक्का गुट)छह लोकसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव…तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान किया…

0
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड पार्टी (पूर्व मंत्री एनोस एक्का गुट) प्रदेश में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें से तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी। अशोक कुमार भगत ने कहा कि पार्टी खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से चुनाव लड़ेगी। खूंटी लोकसभा के लिए सभी संभावित उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है। लोहरदगा और राजमहल से पार्टी अभी इंतजार करेगी। राजमहल से पार्टी लोबिन हेम्ब्रम और लोहरदगा से चमरा लिंडा को समर्थन दे सकती है, यदि ये दोनों चुनाव लड़ते हैं तब, क्योंकि इन दोनों नेताओं की विचारधारा और लड़ाई झारखंड पार्टी से मेल खाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  उलीडीह में शराब पार्टी बनी खूनखराबे की वजह: दोस्त पर चाकू चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed