झारखंड में मौसम की करवट : कई जिलों में मूसलाधार बारिश, 31 अक्टूबर तक रहेगा ‘मोंथा’ तूफान का असर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। खासकर पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में मूसलाधार वर्षा से तापमान में करीब पाँच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रांची, खूंटी, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।

31 अक्टूबर तक रहेगा तूफान का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा ‘मोंथा’ तूफान झारखंड के मौसम को अगले कुछ दिनों तक प्रभावित करेगा। इसका असर 31 अक्टूबर तक पूरे राज्य में रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 1 नवंबर से बारिश में कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

क्या है ‘मोंथा’ तूफान?
‘मोंथा’ नाम थाईलैंड की ओर से दिया गया है, जो एक सुगंधित फूल के नाम पर रखा गया है। हालांकि इसका नाम जितना मनमोहक है, इसका प्रभाव उतना ही खतरनाक बताया जा रहा है। इस तूफान के कारण झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बिजली गिरने की घटनाएं और मूसलाधार बारिश जारी रह सकती हैं।

See also  कीताडीह मुख्य सड़क पर गड्ढों का हंगामा, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि अगले तीन दिनों तक अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed