झारखंड को मिली महिला DGP, 1994 बैच की IPS तदाशा मिश्रा

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड में नए डीजीपी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का नया प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव हिमांशु मोहन ने राज्यपाल के आदेश पर गुरुवार रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।झारखंड में यह पहली बार है जब किसी महिला आईपीएस को पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद का जिम्मा सौंपा गया है. गृह विभाग में विशेष सचिव के पद से पहले तदाशा मिश्रा रेल एडीजी के पद पर थी. वहां से उनका ट्रांसफर कर उन्हें गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.
बीते मंगलवार की देर शाम झारखंड के DGP रहे 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा मुख्यमंत्री आवास पर जाकर खुद सौंपा था. इस संदर्भ में भी गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन fcविभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि अनुराग के इस्तीफे को स्वीकार किया जाता है.हालांकि IPS तदाशा मिश्रा दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी. झारखंड के नए स्थायी DGP की दौड़ में IPS प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम चर्चा में है. प्रशांत सिंह वर्तमान में DG मुख्यालय हैं, जबकि एम.एस. भाटिया DG होमगार्ड हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रशांत सिंह इस दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं और वे सरकार की पहली पसंद भी हैं. चूंकि तदाशा मिश्रा को अगले महीने ही सेवानिवृत्त होना है, ऐसे में झारखंड को जल्द ही एक नया स्थायी DGP मिलने का अनुमान है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed