बोड़ाम के बोटा में राजमिस्त्री की हत्या में जीतु टुडू गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा गांव के रहने वाले लोधरा टुडू (36) की हत्या करने के मामले में बोड़ाम पुलिस ने आरोपी जीतु टुडू को गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने घटना के दिन घटनास्थल से सिरकटी लाश के साथ-साथ एक चापड़ भी बरामद किया था. पुलिस ने शक के आधार पर चापड़ को भी बरामद कर लिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुश्तैनी जमीन विवाद में की थी हत्या

गिरफ्तारी के बाद जीतु टुडू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर उसने लेदरा टुडू की हत्या की थी. घटना के बाद से जीतु काम छोड़कर गागीबुरू गांव में जाकर छिप गया था. गुप्त सूचना पर बोड़ाम पुलिस ने छापेमारी करके मंगलवार की देर रात उसे दबोच लिया. उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है.

About The Author

See also  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

You may have missed