Jamshedpur : सोनारी कारोबारी पर फायरिंग में दो गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  सोनारी मरारपाड़ा में स्क्रैप कारोबारी लालजी प्रसाद के घर पर फायरिंग करने के मामले में सोनारी पुलिस को सफलता हाथ लग गयी है. पुलिस ने मामले में कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना के समय कारोबारी लालजी प्रसाद अपनी कार खड़ी कर रहे थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना 19 सितंबर को घटी थी. एसएसपी कौशल किशोर ने पत्रकारों को बताया कि सोनारी के चंडीनगर का रहनेवाला जगरनाथ पुष्टी उर्फ सन्नी और सोनारी ग्वाला बस्ती का रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू शामिल है. पुलिस की गिरफ्त में आये अजय गौड़ के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है.

Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed