जमशेदपुर : दुकानदारों ने जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती से किया आग्रह ,बदले में मिली लाठिया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड पर तब अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब जेएनएसी की ओर से सोंथालिया बिल्डिंग के इर्द-गिर्द सड़क से कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। इस बीच कुछ व्यापारियों ने अभियान का विरोध कर दिया।इसके बाद क्या था देखते ही देखते पुलिस ने व्यापारियों पर लाठी तोड़ पिटाई शुरू कर दी।
पुलिसिया तेवर देख दुबके व्यापारी:

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

व्यापारियों पर पुलिस की इस तरह का तेवर देखकर अन्य व्यापारी दुबक गए। कुछ तो वहां से भाग खड़े हुए,जबकि जो लोग हल्का सा भी विरोध कर रहे थे, उनकी लाठी से खूब पिटाई कर दी गई।
अभियान का नेतृत्व कर रहे थे सिटी मैनेजर

कब्जा हटाओ अभियान का नेतृत्व खुद सिटी मैनेजर रवि भारती कर रहे थे। इधर व्यापारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें यूं ही नहीं छोड़ दिया गया बल्कि वैन पर लादकर बिष्टूपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed