Jamshedpur News | जुगसलाई में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोज़र, नगर परिषद ने की कड़ी कार्रवाई!


जमशेदपुर:- जुगसलाई में अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद की टीम ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया। विशेष जांच अभियान के तहत स्टेशन रोड, चौक बाजार और जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के आसपास की दुकानों पर छापेमारी कर सड़क और नालियों पर रखे गए सामान जब्त किए गए।
टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण या गंदगी फैलाते पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने न सिर्फ अतिक्रमण हटाया, बल्कि सड़कों और नालियों की सफाई कर गंदगी भी हटाई, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस अभियान को लेकर जुगसलाई नगर परिषद ने पूरे इलाके में माइकिंग कर लोगों को जागरूक भी किया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त रखा जा सके।




