चाईबासा: नशामुक्ति जागरूकता अभियान के समापन पर आयोजित हुई थीम आधारित मिनी मैराथन, स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर अधिकारियों ने लिया भाग

0
Advertisements

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में 10 जून से 26 जून तक आयोजित नशामुक्ति जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर चाईबासा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आज अभियान के अंतिम दिन अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व में जिला समाहरणालय परिसर से ताम्बों चौक तक थीम आधारित मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, सरकारी कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जनजागरूकता के साथ दौड़:
प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर और पैम्पलेट लेकर मादक पदार्थों के खिलाफ समाज को संदेश दिया। इस मौके पर टोपनो ने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज को अंदर से खोखला करता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सही दिशा में प्रेरित करना है।”

दौड़ के विजेता:

  • पुरुष वर्ग:
    • प्रथम स्थान: लालू कण्डुलिय
    • द्वितीय स्थान: रंजीत पूर्ति
    • तृतीय स्थान: सनी ईचागुटु
  • महिला वर्ग:
    • प्रथम स्थान: दिलकी पड़िया
    • द्वितीय स्थान: बमय तिरिया

सभी विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (सदर एवं खुंटपानी) सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

See also  12 फीट ऊंची मां दुर्गा के होंगे 108 मुख और 121 हाथ, प्रतिमाओं से दिखेगी गणेश की कथा

Thanks for your Feedback!

You may have missed