जमशेदपुर डिविजन स्टेट जीएसटी की हालत दयनीय स्थिति, 3 साल से चल रहा रिनोवेशन कार्य

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:- झारखंड का सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला जमशेदपुर डिविजन स्टेट जीएसटी की हालत दयनीय स्थिति में है. करीब 3 साल से यहां के भवन का रिनोवेशन मरम्मत किया जा रहा है लेकिन अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ है. अधिवक्ताओं एवं व्यापारी साथ ही पदाधिकारी के गाड़ी खड़ी करने की सही जगह तक नहीं है. जगह-जगह परिसर में कचरे की ढेर पड़ी हुई है. बारिश के समय परिसर में काफी पानी भर जाता है.
6 महीना पहले अधिवक्ता रूम को फाल्स सीलिंग करके हैंडोवर किया गया था जो कि एक साइड से गिर गया है. 18 सितंबर को सीनियर अधिवक्ता बाल बाल बजे सभी रिनोवेटेड रूम का यही हाल है. अभी पूरा फॉल सीलिंग गिरने की स्थिति में है. इस बाबत कई बार पदाधिकारी को सूचित किया गया किंतु कहीं से भी इस बात पर संज्ञान नहीं लिया गया है. कई बार समाचार पत्रों के द्वारा भी अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया दे रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed