वॉलीवुड में जमशेदपुर के कलाकार शामिल सिंह को मिला अवार्ड

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-झारखंड के माटी रत्नगर्भा होने के साथ कलाकारों को जन्म देने की लिए भी उर्वर है। यहां के सैकड़ों कलाकार देश विदेशों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। जमशेदपुर का ऐसे ही एक उभरता हुआ सितारा का नाम है शामिल सिंह रवि। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी है, पेशे से कॅरियोग्राफर है लेकिन मॉडलिंग व अभिनय के दुनिया से भी ताल्लुकात रखते हैं। वे वॉलीवुड के कई सिनेमाओं में काम किया है। मुंबई के अंधेरी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित फिल्मी झलक की प्रस्तुति ” इंडियाज स्टार टैलेंट अवॉर्ड एवं प्रेस मीडिया अवॉर्ड 2022 ” में शामिल सिंह रवि को टार्जन फेम अभिनेता हेमंत बिरजे के हाथों अवॉर्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अवॉर्ड समारोह का आयोजक “फिल्मी झलक” मासिक पत्रिका के संपादक राजाराम सिंह है। समारोह में वॉलीवुड के सितारें रमेश गोयल, गीतकार सुधाकर शर्मा, तुश्री मुखर्जी, योगेश खोखर आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि राजाराम सिंह पिछले दो दशकों से फिल्मी झलक मैगजिन का प्रकाशन मुंबई से करते हैं। जिसमें बॉलीवुड जगत के साथ राजनीतिक घटनाओं को भी अपनी मैगजिन में प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। इस आवार्ड समारोह की यह खासियत है कि बॉलीवुड जगत के बड़े कलाकारों के साथ युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है। इसके अलावा सामाजिक जीवन में समाज सेवा करने वाले समाजसेवियों को भी आवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समय का सदुपयोग से मिलती है सफलता : शामिल सिंह

शामिल सिंह का कहना है कि हर किसी के पास अपना अलग अलग टैलेंट होता है अगर मिले हुए समय को ही अच्छा बनाएं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। अगर अच्छे समय की राह देखेंगे तो सफलता प्राप्त करने के लिए पूरा जीवन कम पड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सौंदर्य से परिपूर्ण प्रकृति के गोद में बसा है, यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। अन्य राज्यों के तरह यहां के राज्य सरकार को फिल्म सिटी निर्माण के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। जिससे राज्य सरकार की राजस्व बढ़ेगी, नये कलाकारों के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Advertisements

You may have missed