जमशेदपुर : कदमा में 11वी की छात्रा ने लगायी फांसी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा में 11वीं की छात्रा नेहल साह (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कदमा थाना क्षेत्र के इसीसी फ्लैट की रहनेवाली थी. उनके पिता कुणाल साह टाटा स्टील के कर्मचारी हैं. घटना के समय घर पर कोई नहीं था. सिर्फ वह अकेली थी. पिता ड्यूटी पर थे. मां और बहन बाजार करने गए थे. नेहल ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि उसकी तबियत ठीक नहीं है. मां जब बाजार से घर पर लौटी तब देखा कि बेटी का कमरा भीतर से बंद है. दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि नेहल पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से तनाव में रह रही थी. इस बीच वह बातें भी कम कर रही थी. आखिर उसने ऐसा कदम कैसे उठा लिया. परिवार के सदस्यों को समझ में नहीं आ रहा है. सुसाइड कर लिए जाने के बाद परिवार के लोग नेहल को लेकर टीएमएच पहुंचे हुए थे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

About The Author

See also  टाटा पावर का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रिन्यूएबल कारोबार बना ताकत

Thanks for your Feedback!