मंडल कारा में जेल अदालत और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

0
Advertisements
Advertisements

चाइबासा।नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार झारखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान में जेल अदालत का आयोजन किया गया।इस दौरान गठित बेंच सुप्रिया रानी तिग्गा, अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी ( सदर ) के समक्ष तीन मामले को प्रस्तुत किया गया। समीक्षा के बाद मामले निष्पादन योग्य नहीं पाए गए। कारा में विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया।जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुप्रिया रानी तिग्गा ने बंदियों को डालसा द्वारा प्रदत्त सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की,।मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कारा अधीक्षक सुनील कुमार ने किया, मौके पर संजीव सिन्हा सैफ उल हक असित बानरा, कुमार कमल सिंह प्रदीप कुमार गुप्ता, रेलवे कोर्ट के सहायक नूतन चंद्र कुमार सिंह, डालसा के सहायक खगेंद्र महतो, बिलाल अहमद कुरैशी और जेल अधीक्षक सुनील कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  साझा नागरिक मंच ने पानीपत मजदूर आंदोलन के समर्थन और ईरान पर अमेरिकी आक्रमण के विरोध में सभा की

Thanks for your Feedback!

You may have missed