विवेक विद्यालय, गोविंदपुर का छात्र इवान उरांव पहुंचे ज़ी स्पेलबी माइंड वॉर के क्लस्टर राउंड तक…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- ज़ी स्पेलबी माइंड वॉर कॉम्पिटिशन का पहला राउंड 13 अक्टूबर को अयोजित किया गया था जिसमें जमशेदपुर, विवेक विद्यालय (गोविंदपुर) के कक्षा 9 के छात्र इवान उराव सीनियर वर्ग में रैंक 1 के साथ इंटर स्कूल राउंड के विजेता घोषित हुए। राउंड 2 जोकी 3 नवंबर को पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी में अयोजित किया गया, इवान उरांव सिटी राउंड के 2 विजेताओं में से एक घोषित हुए और तीसरा राउंड यानी कि क्लस्टर राउंड के लिए क्वालिफाई किया। इनका रैंक उपविजेता है और ये सीनियर वर्ग में क्वालिफाई करने वाले झारखंड के एकमात्र छात्र हैं। तीसरे दौर का आयोजन 25 नवंबर को भुवनेश्वर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 4 राउंड हैं। इवान ओराँव अंग्रेजी में बहुत रुचि लेता है और अपने स्कूल में सीनियर वर्ग के अंग्रेजी कविता तथा अंग्रेजी एकल अभिनय जैसे कार्यक्रमों में पुरस्कार भी ले चुका है। वह बहुत अच्छे अंग्रेजी वक्ता हैं और उन्हें अंग्रेजी गाने गाना बहुत पसंद है। इवान की माताजी, शाहनाज़ परवीन वैली व्यू स्कूल की शिक्षिका हैं। इवान उराँव,जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी तेजवान उराँव का पोता है। इवान का सपना भविष्य में अपनी मां, टीचर्स और स्कूल का नाम ऊंचा करना है। ग्रैंड फिनाले में उन्हें देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित है. इवान ने अपने परिवार, स्कूल और झारखंड को गौरवान्वित महसूस कराया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed