इशिता दत्ता और वत्सल सेठ बने दो बच्चों के पेरेंट्स: प्यारी सी बेटी के आगमन से पूरा हुआ परिवार

0
Advertisements
Advertisements

मनोरंजन जगत के पॉवर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। दोनों ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है और इस बार उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खास मौके की जानकारी कपल ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मंगलवार देर रात इशिता ने पति वत्सल और अपने दोनों बच्चों के साथ एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर अस्पताल से ली गई थी, जिसमें इशिता ने अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिया हुआ है, जबकि उनके बेटे वायु और वत्सल भी इस खूबसूरत पल का हिस्सा बने नजर आ रहे हैं। बच्ची के चेहरे पर दिल का इमोजी बनाकर कपल ने उसकी पहचान को निजी रखा।

इस पोस्ट के साथ इशिता ने लिखा, “दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। हमारे घर नन्ही परी का आगमन हुआ है।” इस भावुक संदेश के बाद उनके कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस, सेलेब्रिटी दोस्तों और शुभचिंतकों ने नवजात के आगमन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इशिता-वत्सल का यह खास पल उनके प्रशंसकों के लिए भी एक यादगार क्षण बन गया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed