अमेरिका से न्यूक्लियर वार्ता से पहले ईरान ने किया बड़ा खेल,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका और ईरान दोनों देश परमाणु वार्ता परमाणु वार्ता (nuclear talks) पर सहमत हो गए है। ओमान की राजधानी मस्कट में ये वार्ता आज (शुक्रवार) को होनी है।  इस बीच, ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन की कथित तस्करी कर रहे दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया है। मीडिया की रिपोर्ट में इन टैंकर की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया और न ही यह बताया गया कि उन पर किस देश का झंडा था।उन्होंने कहा कि दोनों टैंकर पर सवार चालक दल के 15 सदस्य न्यायिक निकायों की हिरासत में हैं लेकिन उन्होंने उनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी। ईरान इसी तरह के आरोपों को लेकर क्षेत्र में तेल ले जाने वाले पोतों को पहले भी समय-समय पर जब्त करता रहा है।आज ही ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर वार्ता शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) निर्धारित है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इसमें भाग ले रहे हैं। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इसलिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने सैन्य दबाव बनाए रखा है, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत के लिए सहमति जताई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान युद्ध ने बढ़ाई भारत के फल‑सब्ज़ी निर्यातकों की मुश्किलें, फ्रेट रेट और डिलीवरी में देरी से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed