नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित करना और उनके त्याग व समर्पण को उजागर करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मां दुर्गा और नारी शक्ति का प्रतीकात्मक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर अंजली कुमारी को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “नारी अगर ठान ले, तो वह कुछ भी कर सकती है।” इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर अंकिता बासु ने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, विश्वविद्यालय की हेड लाइब्रेरियन सविता हृदय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विश्वविद्यालय की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर उत्साह बढ़ाया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि ने अपने संबोधन में कहा, “नारी का जीवन केवल त्याग का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के मार्गदर्शन का भी होता है।”

इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, आईटी विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, शोध विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

See also  पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, एसआई भी जख्मी

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष दीपिका कुमारी ने किया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान में समर्पित रहा और सभी उपस्थित लोगों ने इसे सफल बनाने में योगदान दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed