संस्था कोशिश के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, पाँचवे एकदिवसीय महारक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 408 यूनिट रक्त संग्रह

0
Advertisements

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुई। बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यस्मृति में आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंदर अग्रवाल ने भारत माता के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ‘बम’ समेत जनसेवक समिति के चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने भारत माता, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं संस्था की सक्रिय सदस्य स्व. रानी सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की समाप्ति पर रिकॉर्ड 408 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था ने सभी रक्तवीरों को उपहार व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बनाये गए थे सेल्फी पॉइंट: शहर के अन्य रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे। सेल्फी पॉइंट में संस्था के कुछ कार्यों को भी दर्शाया गया था।

मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित इंदर अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ी जागरूकता के परिणामस्वरूप शहर में रक्तदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की बात कही।

संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं की अच्छी भागीदारी रही। दर्जनों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान महादान केवल वाक्य नहीं है, एक बार किया गया रक्तदान तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवनदान दे सकता है। मानव ही मानव के काम आता है, इसी विचार के तहत संस्था विगत छह वर्षों से जरुरतमंद लोगों तक पहुंचकर विभिन्न सामाजिक कार्य निरंतर कर रही है।

शिविर में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, रीता मिश्रा, राकेश्वर पांडेय, शंभु सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, विकास सिंह, अनिल ठाकुर, बिनोद सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार सिंह, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, विजय खां, रमन सिंह, अजय सिंह, आनंद बिहारी वाजपेयी, प्रोबीर चटर्जी राणा, कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, मंजू सिंह, बिट्टू तिवारी, उधोगपति दिग्विजय सिंह, कविता परमार, कुमार अभिषेक, हरि सिंह राजपूत, रॉकी सिंह, अमिश अग्रवाल, अनिशा सिन्हा, संस्था के राजेश कुमार सिंह, प्रेम झा, ह्नन्नी परिहार, पप्पु कुमार, बंटी सिंह, राकेश गिरी, करण सिंह, मुकेश सिंह, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, ऋषव सिंह, अंकित अरोड़ा, पीयूष ईशु, कुणाल शर्मा, अजय जायसवाल, सुबोध शर्मा, राणा प्रताप सिंह, संजू सिंह, सुमित सिंह, अविनाश मिश्रा, रितेश मिश्रा, राजविंदर सिंह, रमेश राजू, कुमार विवेक, शेखर बाबू, अमित वर्मा, तुषार सिंह, युवराज सिंह, केतन सिंह, भरत भूषण मिश्रा, राजा अग्रवाल, चंकी, रमन व अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed