इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिव्यांग भक्तो के लिए श्रीराम मन्दिरम को भेंट किया व्हीलचेयर.

Advertisements
Advertisements

 जमशेदपुर :- इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आंध्र भक्त श्रीराम मन्दिरम में आने वाले दिव्यांग भक्तो के लिए एक व्हीलचेयर मन्दिरम को भेंट की। इनरव्हील की वर्तमान अध्यक्ष  विनीता साह एवम पूर्व अध्यक्ष  मंजू सिंह ने मन्दिरम में मैनेजर  वाई मनमद राव को व्हीलचेयर दिया। उन्होंने कहा मन्दिरम में कई ऐसे भक्त गण आते है जिन्हें पार्किंग से मन्दिरम के अंदर तक चलने में दिक्कतें आती है उन्हें ईश्वर के दर्शन करने के लिए व्हीलचेयर की मदद मिल जाएगी।
उन्होंने कहा मन्दिरम कार्यकारिणी समिति मन्दिरम का विकास कार्य काफी संतोषजनक रूप से कर रही है किसी भी सहायता के लिए हमारी संस्था इनरव्हील क्लब हमेशा आगे रहेगी।
मन्दिरम के महासचिव  एस दुर्गा प्रसाद शर्मा ने  विनीता साह एवम  मंजू सिंह को इस सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी

You may have missed