गर्ग इंजीनियरिंग हादसा के घायल मजदूर को अब तक मुआवजा और स्थायी नौकरी नहीं, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2 में सितंबर 2026 में काम के दौरान हुए हादसे को लेकर मजदूर संगठन ने आवाज उठाई है. बता दें कि 8 सितंबर को कार्य के दौरान मजदूर विष्णुदेव कुम्हार का हाथ मशीन में कट गया था, जिसके बाद कंपनी द्वारा केवल प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन अब तक न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही स्थायी नौकरी की व्यवस्था की गई है. अब हादसे के 7 महीने बीत जाने के बाद पीड़ित मजदूर ने इस घटना की जानकारी भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के कोल्हान प्रभारी संजय गोराई से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. इसके बाद यूनियन के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में मांग की गई है कि घायल मजदूर को उचित मुआवजा दिया जाए और उसके जीवन-यापन के लिए स्थायी नौकरी सुनिश्चित की जाए. यदि जल्द ही प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो मजदूर संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. स्थानीय मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है और न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है जिससे प्रबंधन पहले भी विवादों में रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डिमना हादसे से पहले हॉस्टल की छत पर शराब पार्टी, बचे डॉक्टर के खुलासे से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed