इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र के शिक्षार्थियों का परिचयात्मक कार्यक्रम संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: आज दिनांक 28.12.2025 को इग्नू अध्ययन केन्द्र 0502, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में जुलाई, 2025 सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों का परिचयात्मक कार्यक्रम (Induction Programme) सम्पन्न हुआ जिसमे इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, राँची के वरीय क्षेत्रीय निदेशक, डॉ० एस० के० मोहंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सर्वप्रथम इग्नू के सहायक समन्वयक डॉ० राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का शॉल एवं पौधा देकर स्वागत क़िया।

इग्नू के समन्वयक डॉ अशोक कुमार रवानी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि 1985 में स्थापित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय आज 42 से ज्यादा देशों में तथा भारत मे 2000 से अधिक शिक्षार्थी सहायता केंद्रों (अध्ययन केंद्र) में 40 लाख सक्रिय शिक्षार्थियों वाला दूरस्थ शिक्षा का पहला विश्वविद्यालय है, जो उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

डॉ० मोहंती ने अपने वक्तव्य में शिक्षार्थियों को बताया कि इतने वृहत नेटवर्क में फैले इग्नू इसलिए राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी में आता है क्योंकि यह उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों के साथ शिक्षार्थियों तक पहुँचता है। इसमे पढ़ने वाले शिक्षार्थी भौगोलिक सीमा के बंधन से मुक्त होकर कहीं से भी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकतें हैं। इसलिए इग्नू को Peoples University के नाम से जाना जाता है। डॉ० मोहंती ने नव नामांकित शिक्षार्थियों को इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, पाठ्यक्रम अवधि, स्वअध्ययन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, असाइनमेंट बनाने के तरीक़े, सत्रांत परीक्षा, मूल्यांकन विधि, ग्रेडिंग सिस्टम आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शिक्षार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का भी जवाब दिया।

श्री स्वरुप कुमार मिश्रा, सहायक समन्वयक ने वेबसाइट के माध्यम से कैसे जानकारी प्राप्त किया जा सकता है, इसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया।

See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

इस कार्यक्रम में 200 से अधिक शिक्षार्थी उपस्थित हुए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अमर सिंह का नव नामांकित शिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना संदेश डॉ राजेश कुमार ने सभी तक प्रेषित किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

मंच संचालन डॉ अशोक कुमार रवानी ने किया।

परिचयात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बीरू पक्ष महतो, डॉ स्वाति वत्स, श्री बिहारी झा, श्री चंदन कुमार, श्री विश्वनाथ कुमार, श्री संजय यादव, श्री अश्विनी गोराई, मो0 शाहनवाज अहमद, कृष्णा, पुष्पा एवं अजय मंडल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed