IndiGo के ऑपरेशनल संकट पर CEO एल्बर्स ने मांगी माफी,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : बजट एयरलाइन IndiGo ने पिछले कुछ दिनों में आए गंभीर परिचालन संकट के लिए यात्रियों से ईमानदारी से माफी मांगी है। IndiGo के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए स्वीकार किया कि 5 दिसंबर एयरलाइन के लिए ‘सबसे खराब दिन’ रहा, जब उसकी 1000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जो उसकी दैनिक उड़ानों के आधे से भी ज्यादा थीं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, एल्बर्स ने कहा कि इस स्थिति के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कंपनी का पूरा ध्यान इस बात पर है कि वह कैसे प्रतिक्रिया देती है और यात्रियों की परेशानी को कम करती है।CEO ने ऐलान किया कि कंपनी इस स्थिति से निपटने के लिए एक ‘फुल सिस्टम रीबूट’ कर रही है. आज, दिसंबर 5 बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द करना, कल से एक नई और बेहतर शुरुआत के का एक हिस्सा है, क्योंकि पहले उठाए गए कदम नाकाफी साबित हुए थे.कल, दिसंबर 6 से 1,000 से कम उड़ानें रद्द होंगी.
फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन में मिली राहत से भी सुधार में मदद मिलेगी.
स्थिति 10 से 15 दिसंबर के बीच पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है.
कल जिन यात्रियों को देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर परेशानी हुई, उन्हें आज ही उनके गंतव्य तक पहुंचाने पर पूरा ध्यान है
जिनकी उड़ान रद्द है, उनसे अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट न आए. आपको इसकी सूचना भेज दी जाती है.यात्रियों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए, एल्बर्स ने तीन बड़े एक्शन प्लान के बारे में बताया है.
ग्राहकों के साथ बातचीत और जानकारी साझा करने में तेजी लाना.
यात्रियों की पूछताछ और शिकायतों को जल्दी हल करने के लिए कॉल-सेंटर स्टाफ बढ़ाना.
यात्रियों को रिफंड के प्रोसेस की साफ और पूरी जानकारी देना.CEO एल्बर्स ने कहा कि इस संकट से ग्राहकों का विश्वास हिला है, लेकिन उन्होंने विश्वास दिलाया कि कंपनी भरोसे को बहाल करने और मजबूत करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. इंडिगो ने आगे भी नियमित रूप से अपडेट देते रहने का वादा किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed