भारतीय रेलवे जल्द शुरू करेगा पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, एसी यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रेल मंत्रालय ने कहा है कि निरंतर प्रयास, नवाचार और स्वदेशी तकनीक के माध्यम से भारतीय रेलवे को एक विश्व स्तरीय नेटवर्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्री सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत के बाद गैर-एसी श्रेणी के यात्रियों को भी आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल रहा है। इन ट्रेनों ने आम यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सहज बनाया है।

अब इसी क्रम में भारतीय रेलवे एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे जल्द ही अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह ट्रेन लंबी दूरी की रात्री यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

रेल मंत्रालय का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और उच्च स्तर का आराम उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का नया अनुभव मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल भारतीय रेलवे को भविष्य की परिवहन जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed