कम्युनिटी सेंटर,धतकीडीह, जमशेदपुर में छठे पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : छठे पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के द्वारा कम्युनिटी सेंटर, धतकीडीह जमशेदपुर  में ,9 एवं 10 मई 2026 में सम्पन्न हो  रहा है l  दो दिवसीय होने वाले इस योगासन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में  श्री टाटा स्टील आई. बी. एम. डी. विभाग जमशेदपुर  के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज श्री दीपांकर दासगुप्ता जी,  विशिष्ट अतिथी  के रूप में पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ मनीष डूडीया जी, विशिष्ट अतिथी  टाटा स्टील आई. बी. एम. डी विभाग के श्री मोहित झा,पूर्वी सिंहभूम  जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा, उपाध्यक्ष  श्री अर्जुन शर्मा,  उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार, सचिव श्री मलय कुमार डे, सह सचिव श्रीमती प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा, कंपटीशन डायरेक्टर श्री राजन गुप्ता, एवं लक्ष्मी साहू के गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया l ज़िला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा जी ने मुख्य अतिथी एवम् विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शॉल, पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटो देकर किया l  मुख्य अतिथी श्री दीपांकर दासगुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग आज समय की आवश्यकता है l योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सहज ही प्राप्त किया जा सकता है l विशिष्ट अतिथी डॉ मनीष डूडीया जी ने भी योग के महत्त्व को बताते हुए स्वामी जी के योगदान को सराहा l जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से योग को खेल का दर्जा मिलने से आने वाले समय में योग हर घर तक पहुंच  रहा है, अब योगासन जिले स्तर से प्रारंभ होकर विश्व स्तर पर खेल के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रथम वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता के रूप में 4 जून से 8 जून 2026 को अहमदाबाद, गुजरात में सम्पन्न होने जा रहा है। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य जी के अथक प्रयास से योग को खेल का दर्जा प्राप्त हुआ है जो खेल के रूप में नित नवीन ऊंचाइयों को छू रहा है l  2025 में  दिल्ली में आयोजित एशियाई गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का होना और उसके बाद 2026 में वर्ल्ड योगासन का होना हम सभी के लिए गर्व की बात है । खेलो इंडिया विमेंस लीग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है. एशियन गेम्स के बाद वर्ल्ड योगासन एवं ओलंपिक तक की यात्रा, योग के बढ़ते कदम के रुप में देखा जा सकता है l जिला सचिव मलय कुमार डे ने योगासन प्रतियोगिता के नियम अनुशासन की बारीकियों को समझाया। मंच का संचालन उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार एवं धन्यवाद ज्ञापन कंपटीशन डायरेक्टर राजन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । उन्होंने अतिथियों के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया । उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी भाई बहनों एवं महिला पतंजलि जमशेदपुर के सभी बहनों को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं  दी l


प्रथम दिवस होने वाले
योगासन प्रतियोगिता में  सीनियर ग्रुप (18 वर्ष से 28 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर ए (28+ वर्ष से 35 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर बी (35+ वर्ष से 45 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर सी (45+ वर्ष से 55 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, अंडर 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका ग्रुप ट्रेडिशनल आसन संपन्न हुए  l

द्वितीय दिवस 10 मई 2026 को होने वाले योगासन प्रतियोगिता में
सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के सभी  ट्रेडिशनल आसन, जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के सभी  ट्रेडिशनल आसन,
सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक युगल,
जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के  कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक  युगल के इवेंट,
सीनियर ग्रुप बॉयज एंड गर्ल्स के  कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक  युगल के इवेंट  के प्रतिभागी शिरकत करेंगे l

आज के  कार्यक्रम को सफल बनाने में  जिला उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा जी, संयुक्त सचिव ऑर्गेनाइजिंग एवं कंपटीशन श्रीमती प्रज्ञा पारोमिता दास जी, श्रीमति लक्ष्मी साहू जी, श्रीमती आरती झा जी, श्रीमती पूनम चक्रबर्ती जी, श्रीमती कुमकुम सिंह जी, श्रीमति सुषमा वर्मा जी, श्रीमती संगीता डे जी, श्रीमती शंपा डे, श्रीमती सास्वती मैती जी, श्रीमती सुषमा गुप्ता जी, श्रीमती काकुली नंदी जी, श्री अजय वर्मा जी,श्री राजन गुप्ता जी, श्री शुभम कुमार, श्री आनंद वर्मा जी,श्री आदित्य कुमार, श्री धनंजय सिंह जी, श्रीमती विनीता सिन्हा जी, श्रीमती गौरी कर जी,श्रीमती इराक्षी सामल जी, श्रीमती प्रेमलता प्रसाद, श्रीमती बबीता पाणिग्रही,  बबीता देवी, ममता पाणिग्रही, श्रीमती श्रवणी रॉय,सुश्री स्नेहा भट्टाचार्जी  एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग से संपन्न हुआ l

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed