सासाराम में कांग्रेस कैंडिडेट पर बेटे के साथ मिलकर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, बेटा अरेस्ट…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मनोज राम और उनके बेटे सहित चार लोगों पर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. इस मामले में मनोज राम के बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिहार में सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मनोज और उनके बेटे उज्जवल कुमार सहित चार लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक नाबालिग के पिता ने कैमूर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. जहां एसपी के आदेश पर कुदरा थाना में 8 अप्रैल 2024 को कांड संख्या 130/24 दर्ज किया गया.

वहीं पुलिस ने तहकीकात करते हुए नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम के बेटे उज्जवल कुमार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. मनोज राम भी इस केस में नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं. उसके बावजूद कुदरा पुलिस ने सुस्ती दिखाते हुए ढिलाई बरती.

मामला सुर्खियों में तब आया जब मनोज राम को कांग्रेस ने सासाराम संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बना दिया. वही कैमूर पुलिस पूरे मामले को अंडर इन्वेस्टिगेशन बता रही है. दूसरी तरफ सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.

नाबालिग के पिता के गंभीर आरोप

नाबालिग के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया था मेरी नाबालिग बेटी मनोज राम के स्कूल में पढ़ रही थी. इस दौरान मनोज राम और उनका बेटा नाबालिगपन का फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगे. जब मुझे जानकारी मिली तो मैंने मनोज राम को इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed