कानपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर नाले में फेंका शव


कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर पनकी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को पति-पत्नी के बीच घर में झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद महिला ने पनकी चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शाम को दोनों के बीच समझौता हो गया और पुलिस ने उन्हें वापस घर भेज दिया।

लेकिन घर लौटने के बाद पति गुस्से में आ गया। उसने अपनी पत्नी आकृति की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेटकर घर से करीब 200 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। उसने शव को डूबने से रोकने के लिए उस पर भारी पत्थर भी रख दिया।28 फरवरी की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक अज्ञात महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सोशल मीडिया पर पहचान होने के बाद महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिनाख्त कराई।
पुलिस ने मृतक के पति नितिन और उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने हत्या की पूरी बात कबूल कर ली। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार दंपति की 5 साल पहले लव मैरिज हुई थी और इनके घर दो बच्चे भी हैं। विवाद का मुख्य कारण पत्नी के जेवर और घरेलू रिश्तों को लेकर चल रहा कलह बताया जा रहा है।यह घटना इलाके में खौफ और दुख का कारण बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर मामला अदालत में भेजा जाएगा।



